Search

रांचीः वामदलों ने फूंका पीएम का पुतला

Ranchi: भाकपा, माकपा वामदलों की ओर से अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. वाम दलों ने 28 मई 2023 को होने वाले संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाए जाने पर सरकार का विरोध कर रहे हैं. पुतला दहन कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अपनी तानाशाही रवैया को अपनाते हुए. देश के प्रथम नागरिक आदिवासी महिला राष्ट्रपति को संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर नहीं बुलाकर अपमान किया है. जबकि देश की संसद राष्ट्रपति के आदेश से बंद होता है और खुलता है. संसद के संसद के अंदर जो भी बिल पास होता है या संसद के अंदर जो भी कानून बनाया जाता है. राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से लागू होता है. देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति को उद्घाटन के मौके पर नहीं बुलाकर उनका अपमान किया गया है. इसीलिए देश के 21 राजनीतिक दलों के लोगों ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया है. उसी के विरोध में आज पुतला दहन किया गया है. वाम दलों की ओर से रविवार को संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर सुबह 9:00 बजे अलबर्ट एक्का चौक के समक्ष संविधान का पाठ कर उसे बचाने के लिए संकल्प लेने का निर्णय लिया गया है. इसे पढ़ें- अधीनम">https://lagatar.in/adhinam-handed-over-sengol-to-modi-will-be-installed-in-the-new-parliament-house-with-the-inauguration/">अधीनम

ने मोदी को सौंपा सेंगोल, उद्घाटन के साथ नया संसद भवन में स्थापित होगा 

इनकी रही उपस्थिति

पुतला दहन कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह ,सीपीआईएम के एसके राय, सीपीआई के इम्तियाज खान, आलोका कुजूर, शुभा कुमारी, राजेंद्र रविदास सुमन राव इरशाद अंसारी हसीब अंसारी, धर्मवीर सिंह, मोहम्मद फिरोज ,गुलाम रसूल, रंजू कुमारी श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार दीक्षित, मोहम्मद अनवर राइम ,रमेश महली मोहम्मद अमीर राइम, किरन कुमारी,संथाल अनसारी नीरज सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- वाहनों">https://lagatar.in/vehicle-torching-case-fir-against-30-maoists-including-commander-chhotu-kherwar/">वाहनों

को फूंकने का मामला : कमांडर छोटू खेरवार समेत 30 माओवादियों पर FIR
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp