Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिला और दो बच्चों के जले हुए शव की हुई पहचान, पति पर हत्या का संदेह

Ranchi : राजधानी रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र स्थित बरदा जंगल से एक महिला और उसके दो बच्चों का जला हुआ शव बरामद हुआ था. तीनों शवों की पहचान कर ली गई है. बरामद शव बासल के रहने वाले विजेंद्र राम की पत्नी और दो बच्चों के हैं. एक महिला और दो बच्चों की हत्या के बाद शव जलाने की सूचना मीडिया में चलने के बाद विजेंद्र रामगढ़ से ठाकुरगांव थाना पहुंचा. उसने अपनी पत्नी के दांतों को देखकर उसकी पहचान की. जिन तीन लोगों का शव बरामद किया गया है, उनमें 25 वर्षीय ममता देवी जो विजेंद्र की पत्नी है. वहीं 8 वर्षीय आर्यन और 4 वर्षीय यशराज विजेंद्र के बेटे हैं.

विजेंद्र ने पत्नी के लापता होने की दर्ज कराई थी शिकायत

विजेंद्र ने पुलिस को बताया है कि वह महाराष्ट्र में नौकरी करता है. दो अप्रैल को रांची लौटा था. रांची में एक दिन रहने के बाद वह रामगढ़ तीन अप्रैल को पहुंचा. वहां उसे यह पता चला कि उसकी पत्नी और बच्चे गायब हैं. जिसके बाद उसने उनके गुमशुदगी से संबंधित मामला बासल थाने में दर्ज करवाया था. पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड में विजेंद्र का भी हाथ हो सकता है. हालांकि विजेंद्र ने अब तक इस हत्याकांड में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है. विजेंद्र ने पुलिस को बताया है कि घर पहुंचने पर उसकी मां ने उसे बताया कि उसकी पत्नी और दोनों बच्चे गायब हैं. इसे भी पढ़ें :डायन-बिसाही">https://lagatar.in/14-accused-of-torturing-old-couple-arrested-for-witchcraft-villagers-sitting-on-dharna/">डायन-बिसाही

के आरोप में वृद्ध दंपती को प्रताड़ित करने के 14 आरोपी गिरफ्तार, धरने पर बैठे ग्रामीण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही