Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यमुना एक्सप्रेस पर बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन यात्रियों की मौत, 24 लोग घायल

Lagatar Desk : बीती रात यमुना एक्सप्रेस वे में डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी हैं. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 24 से अधिक यात्री घायल हो गये है. बताया जा रहा है कि बस नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें - विधानसभा">https://lagatar.in/assembly-elections-voting-begins-at-7-am-on-a-total-of-118-seats-in-meghalaya-and-nagaland/">विधानसभा

चुनाव : मेघालय और नागालैंड में कुल 118 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी

शिव प्रकाश ट्रैवल्स की डबल डेकर बस बिहार जा रही थी

जानकारी के मुताबिक यह घटना रात 12 बजे हुई है. दिल्ली से सवारियां लेकर शिव प्रकाश ट्रैवल्स की डबल डेकर बस बिहार जा रही थी. माइल स्टोन 88 के समीप अचानक अनियंत्रित होने पर बस डिवाइडर से टकराई और उसके बाद पलट गई. जिसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने बताया कि तीन यात्रियों की मौत हो गई है. 24 से अधिक लोग घायल हो गये है. मरने वाले यात्रियों की अभी पहचान नहीं हो पायी है. डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेश पांडेय मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव चलाया.
इसे भी पढ़ें - ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-hemp-tobacco-kept-in-belt-buckle-ten-times-the-price-is-recovered-inside-the-jail/">‘शुभम

संदेश’ पड़ताल : बेल्ट के बकलस में रहता है गांजा-तंबाकू, जेल के अंदर वसूली जाती है दस गुना कीमत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही