Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलकाता से रांची आ रही बस पलटी, एक की मौत, कई लोग घायल

Advertisement
Advertisement
Tamar :  तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची टाटा मार्ग ईचाडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना हो गयी. कोलकाता से रांची आ रही राजधानी नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गयी. इस घटना में बस के बीच दबने से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया.  मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है. (खूंटी">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/khunti/">खूंटी

की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

बस के नीचे दबे कई यात्रियों का हाथ-पैर टूटा

घटना के संबंध में बताया गया कि बस के पलटने से कई यात्री घंटों बस के नीचे दबे रहे. कई यात्रियों के हाथ-पैर भी टूट गये हैं. वहीं सिसई की रहने वाली एक महिला जरून बीबी घंटों  बस में दबी थी. बीच सड़क में बस पलटने से  रांची-टाटा मार्ग कई घंटे जाम रहा. इसे भी पढ़े : पूर्णिया">https://lagatar.in/purnia-a-horrific-road-accident-8-killed-many-injured-due-to-truck-overturning/">पूर्णिया

: भीषण सड़क हादसा, ट्रक पलटने से 8 की मौत, कई लोग घायल

यात्रियों को निकालने का किया जा रहा प्रयास

लोगों ने घटना की जानकारी तमाड़ थाने को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा. वहीं बस में दबे हुए यात्रियों को हाईड्रा और गैस कटर की मदद से निकाला गया. बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक काफी तेजी से बस चला रहा था. जिसकी वजह से बस सड़क के किनारे लगे लोहे के गार्डवाल में टकरा गयी और बस पलट गयी. स्लिपर बस की छत पर काफी मात्रा में कार्टून और अन्य सामान लदे हुए थे. ओवर लोडिंग की वजह से बस अनियंत्रित हो गयी. इसे भी पढ़े : सुबह">https://lagatar.in/jharkhand-news-morning-news-diary-23-may-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।23 MAY।भुईंहरी जमीन पर बनी कई इमारतें।हेमंत सरकार पर BJP का निशाना।वासेपुर में ठांय-ठांय।बिहारःजहरीली शराब से 2 की मौत।राहुल को शाह की नसीहत।समेत कई खबरें और वीडियो। [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही