Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही में 90 तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 30 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Barhi (Hazaribagh) : जिले के बरही स्थित करियातपुर में सोमवार सुबह 90 तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट गयी.  इस हादसे में 30 लोग घायल हो गये. सभी को अनुमंडलीय अस्पताल बरही में भर्ती कराया गया है. जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी. यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल बरही भेजा. दुर्घटना के बाद चालक और उपचालक फरार हो गये. (पढ़ें, गिरिडीह">https://lagatar.in/couples-dead-body-found-in-giridih-police-engaged-in-investigation/">गिरिडीह

में दंपत्ति का शव बरामद , जांच में जुटी पुलिस)
 

पश्चिम बंगाल से तीर्थ स्थल जा रहे थे यात्री

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले से यात्री गया, वृंदावन, बनारस, प्रयागराज, मथुरा आदि तीर्थ स्थल जा रहे थे. तभी बस पलट गयी. कुछ लोगों का कहना है कि बस का स्टीयरिंग फेल हो गया था. जबकि कुछ यात्रियों ने बताया कि चालक को झपकी आ गयी, जिसकी वजह से यह घटना घटी. बस पलट जाने के कारण जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सब इंस्पेक्टर निरंजन सिंह दल बल के साथ पहुंचे और जाम हटवाया. इसे भी पढ़ें : मिड">https://lagatar.in/mid-day-meal-scam-sanjay-tiwaris-discharge-plea-rejected/">मिड

डे मील घोटाला : संजय तिवारी की डिस्चार्ज याचिका खारिज

सड़क हादसे में ये लोग हुए घायल 

घायलों में सोनी डाटी (58), सपन सरकार (48), मनोज गांगुली (45), झरना सरकार (50), ममता गांगुली (55), नीलिमा गाइड (50), विमल गाईल (60), शांति रेहान (70), मनोज गांगुली (50), विश्वल (50), विभ्नुपद गांगुली (62) आदि शामिल हैं. वहीं गंभीर रूप से घायल कलाचंद्र गाईल और हेरा कुमार दलधर को हजारीबाग रेफर किया गया है. इसे भी पढ़ें : तीसरे">https://lagatar.in/ias-chhavi-ranjan-reaches-ed-office-after-third-summons-interrogation-begins/">तीसरे

समन के बाद ईडी ऑफिस पहुंचे IAS छवि रंजन, पूछताछ शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही