Search

 
 
 

लातेहार: मतदानकर्मियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्‍त, कोई हताहत नहीं

 
Latehar: बालूमाथ में मतदान संपन्न करा कर लौट रही मतदानकर्मियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गयी. हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन कुछ एक मतदानकर्मियों को हल्‍की चोंटे अवश्‍य आयी हैं. जानकारी के अनुसार सभी मतदानकर्मी 13 नवंबर की देर रात बालूमाथ के झाबर ग्राम से मतदान कराकर ईवीएम जमा करने बस से लातेहार पॉलटेकनिक कॉलेज जा रहे थे. इसी दौरान बस का ब्रेक फेल हो गया और बस आगे-आगे चल रही वाहन से टकरा गयी. घटना की सूचना पाकर बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार व बालूमाथ सर्किल इंस्पेक्टर परमानंद बिरुआ घटनास्थल पहुंचे. उन्‍होंने सभी मतदानकर्मियों को दूसरे बस में शिफ्ट कर लातेहार भेजा. घटना पर सूचना पाकर बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं उनकी मेडिकल टीम भी घटनास्थल पहुंची और प्राथमिक इलाज किया. इसे भी पढ़ें - इंडिगो">https://lagatar.in/bomb-threat-in-flight-going-from-nagpur-to-kolkata-emergency-landing-at-raipur-airport/">इंडिगो

फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही