Search

 
 
 

मोतिहारी से सीतामढ़ी जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्री घायल

जिले के पताही थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां जिहुली गांव के पास  यात्रियों से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई.
 

Motihari :  जिले के पताही थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां जिहुली गांव के पास  यात्रियों से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में बस सवार करीब 10-15 लोगों के घायल होने की खबर है. पर गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई और सभी घायलों की हालत स्थिर है.

 

 

 

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी बस

 

 जानकारी के अनुसार, बस बाबा बर्फानी ट्रांसपोर्ट कंपनी की थी, जो मोतिहारी से सीतामढ़ी की ओर जा रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार मच गयी.

 

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

 

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़े और अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. घायलों को ग्रामीणों और एंबुलेंस की मदद से पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

 

यात्रियों की शिनाख्त में जुटी पुलिस

 

 घटना की सूचना पाते ही पताही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया है. पुलिस बस कंपनी से संपर्क कर रही है और घायलों की शिनाख्त में जुटी है. पुलिस के अनुसार, दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण या चालक को झपकी आने  के कारण हो सकता है. हालांकि जांच के बाद ही सटीक कारणों का पता चल पायेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही