Search

 
 
 

गुमला-चैनपुर मुख्य मार्ग पर बस पलटी, महिला व मासूम की मौत, दो दर्जन लोग घायल

हादसे में ठेठईटांगर निवासी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने वहीं घायलों को निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह पहुंचाया.
 

Gumla : गुमला-चैनपुर मुख्य मार्ग पर पुराना शंख घाट मोड़ के समीप बिधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. पीएन मेहता नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस पलटते ही यात्रियों की चीख-पुकार से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई. हादसे में ठेठईटांगर निवासी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने वहीं घायलों को निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह पहुंचाया. इलाज के क्रम में एक बच्चे शिवम केशरी ने भी दम तोड़ दिया.


घायलों में सरस्वती देवी (28), मनीषा कुमारी (15), संध्या देवी (30), ज्योति केशरी (42), संगीता देवी (35), आर्यन केशरी (18), प्रशांत कुमार (22), कृष्णा बड़ाईक (25), सोमरा सिंह (45), अयोध्या प्रसाद केशरी (70), मीरा देवी (55), किशोर प्रसाद केशरी (50), राहुल केशरी (40), सुनेना देवी (60), सबिता केशरी (35), रूपा देवी (27), आरती देवी (31), शशि कुजूर (30), फुलकुमारी देवी (40), प्रियंका कुमारी (30), अनिता देवी (50) ठेठईठांगर तथा सुरेन्द्र ठाकुर (45) सहित अन्य शामिल हैं.सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में डॉ. राजीव कुमार व एएनएम टीम द्वारा किया गया. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा.


 घटना की सूचना मिलते ही गुमला सिविल सर्जन के नेतृत्व में एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई, लेकिन एंबुलेंस एक घंटे देर से पहुंची. इस देरी को लेकर स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति नाराजगी देखी गई. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही