Search

 
 
 

सर्किट हाउस में बसें तैयार, विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी

 
Ranchi : सत्ता पक्ष के विधायकों को रांची एयरपोर्ट ले जाने के लिए सर्किट हाउस के पीछे के दरवाजे से बसे अंदर गयी हैं. कभी भी विधायकों को एयरपोर्ट ले जाया जा सकता है. विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी है. इसके लिए दिल्ली से स्पेशल विमान मंगाया गया है. हैदराबाद में लैंडिंग की भी परमिशन मिल चुकी है.

सर्किस हाउस के अंदर है सीता सोरेन और लोबिन हेंब्रम 

झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के सभी विधायक इस समय सर्किट हाउस में है. सर्किट हाउस से मिली सूचना के अनुसार, सीता सोरेन और लोबिन हेंब्रम भी अंदर विधायकों के साथ है. विशनपुर विधायक चमरा लिंडा सर्किस हाउस में मौजूद नहीं है. हालांकि वो लगातार पार्टी के संपर्क में है. 43 विधायक और पूर्व मंत्री सर्किट हाउस में हैं. विनोद सिंह भी सरकार को समर्थन दे रहे हैं. हालांकि वो हैदराबाद नहीं जायेंगे. वो रांची में ही रहेंगे. विधानसभा अध्यक्ष समेत कुल 47 विधायक अभी सरकार के पास है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही