Search

 
 
 

लातेहार: व्यवसायिक समिति की बैठक, बाजार में लगेंगे सीसीटीवी

 
Latehar: बरवाडीह बाजार शेड में व्यवसायिक समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष दीपक राज ने की. मौके पर बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) भरत राम, थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार समेत कई स्थानीय दुकानदारों ने भाग लिया. बैठक में गत 4 दिसंबर की रात ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी की घटना एवं भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके उपायों पर चर्चा की गयी. अध्यक्ष दीपक राज ने कहा कि चोरी की घटना होने के कई दिनों बीत जाने बावजूद भी अब तक पुलिस इसे सुलझाने में सफलता नहीं की है. हालांकि, पुलिस प्रशासन लगातार इस घटना के उद्भेदन को लेकर छापेमारी कर रही है, ताकि इस घटना का उद्भेदन जल्द से जल्द हो सके. एसडीपीओ भरत राम ने कहा कि चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक स्वयं इस मामले पर अपनी नजर रखें हुए हैं. उन्होंने दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी दुकानदारों के सहयोग से बाजार के विभिन्न चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. पहले से लगे कैमरों को और मजबूत किया जाएगा. दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर रोशनी के लिए बल्ब लगाने के निर्देश दिए गए. बैठक में कन्हाई प्रसाद, बिरेंद्र ठाकुर, मनोज जयसवाल, स्वरित छाबड़ा, पवन सोनी, अख्तर खान, मनीष सोनी, सोनू सरदार, अमीर खान, धीरेन्द्र गोस्वामी, राहुल अग्रवाल, रिंकू खान, विशाल अग्रवाल, मुकु अग्रवाल, पवन जयसवाल, मदन लाल, विजय ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-collegium-summoned-allahabad-high-court-judge-shekhar-yadav-had-said-that-country-will-run-only-according-to-majority/">सुप्रीम

कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज शेखर यादव को तलब किया, कहा था, बहुसंख्यकों के अनुसार ही देश चलेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही