Search

 
 
 

झारखंड बिहार के लिए बिजनेस मैगजीन का हुआ विमोचन

 

उद्योग धंधा और व्यापार से होगा झारखंड का विकास: सुबोध कांत सहाय

Ranchi: द बज स्टोरी ने झारखंड बिहार के लिए अपनी पहली मासिक हिंदी पत्रिका बिजनेस मैगजीन सोमवार को लॉन्च की है. इसे बिजनेस सॉल्यूशन के रूप में प्रस्तुत किया गया है. विमोचन के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि इस तरह की पत्रिका का लोकल से ग्लोबल तक मांग रहेगी. क्यों कि झारखंड की पहचान उद्योग धंधों और खनिज संपदा से है. व्यापार का संबंध देश विदेश से होता है. उद्योग धंधा और व्यापार झारखंड के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. लोग व्यापार से जुड़ सकें. ऐसे में बिजनेस मैगजीन की जरूरत रही है. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हिंडाल्को के वाइस प्रेसिडेंट एंड हेड- कॉरपोरेट अफेयर्स संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रिका ने अपने पहले पृष्ट पर हिंडाल्को को जगह देकर स्पष्ट कर दिया कि बिजनेस सॉल्यूशन के लिए पत्रिका काम करते रहेगी. वहीं पत्रिका के मुख्य संपादक राकेश कुमार ने कहा कि पत्रिका में झारखंड और बिहार से जुड़ी सभी तरह के उद्योग धंधा और व्यापार की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की जाएगी. साथ ही स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योर को इसके माध्यम से बढ़ाव मिल सकें इसका सकारात्मक प्रयास रहेगा. पत्रिका के संरक्षक डॉ डी.पी मिश्रा, मुख्य संपादक राकेश कुमार, कार्यकारी संपादक अमित कुमार, संयुक्त संपादक कैशव कश्यप, बिजनेस टीम के प्रमुख सुदीप श्रीवास्तव हैं. विमोचन के मौके पर शामिल मुख्य गणमान्य लोगों में प्रदीप गुप्ता, महेश महतो, रुमा मैडम सहित अन्य कई लोग शामिल रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही