Search

Business News : निवेश का सुनहरा मौका, 3 कंपनियां लॉन्च करेंगी 3,491 करोड़ का IPO

Lagatar Desk : अगर आप आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो आने वाले समय में आपको कमाई के शानदार अवसर मिलेंगे. अगले सप्ताह तीन कंपनियां करीब 3,491 करोड़ का आईपीओ लाने वाली हैं. 

 

Bagmane Prime Office REIT अकेले सबसे अधिक 3,405 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च करने वाली है. इसके अलावा दो एसएमई कंपनियां Value 360 Communications व Recode Studios भी अपने पब्लिक ऑफर के जरिए बाजार से फंड जुटाने की तैयारी में है. 

 

4 मई से 7 मई के बीच खुलने वाले इन इश्यू में मुख्य आकर्षण REIT रहेगा, जिसे इस साल के सबसे बड़े पब्लिक ऑफर्स में से एक माना जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि संस्थागत और रिटेल निवेशकों की सबसे ज्यादा रुचि इसी इश्यू में देखने को मिल सकती है.

 

Bagmane Prime Office REIT का सब्सक्रिप्शन 5 मई से 7 मई तक खुला रहेगा. 3,405 करोड़ में 2,390 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 1,015 करोड़ के ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है. इसकी प्राइस बैंड 95 से 100 रुपये प्रति यूनिट तय की गई है.

 

यह REIT निवेशकों को बेंगलुरु की प्रीमियम ऑफिस प्रॉपर्टीज में पैसा लगाने का मौका देता है. इसके पास करीब 20.3 मिलियन वर्ग फीट में फैले 6 बड़े ग्रेड-A+ बिजनेस पार्क हैं, जिनमें लगभग 98% जगह पहले से ही किराए पर दी जा चुकी है. 

 


इन प्रॉपर्टीज में Google, Amazon और Nvidia जैसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां किरायेदार हैं, जो इसकी मजबूत और भरोसेमंद आय का संकेत देती हैं. 

 

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो दिसंबर 2025 तक नौ महीनों में ट्रस्ट ने 1,960 करोड़ रुपये की आय और 829 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है. इस इश्यू से जुटाई गई राशि का उपयोग प्रमुख संपत्तियों के अधिग्रहण में किया जाएगा, जिससे आय की स्थिरता और मजबूत होने की उम्मीद है.

 


Value 360 Communications का IPO 4 मई से 6 मई तक खुला रहेगा, जिसके जरिए कंपनी लगभग 41.7 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है. वहीं Recode Studios का IPO 5 मई से 7 मई तक खुलेगा और इसका करीब 44.6 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//