Ranchi : मुंबई के कारोबारी मेहुल साह का हाल ही में अपहरण कर 50 लाख की फिरौती वसूली की गयी थी. इस मामले में रांची पुलिस ने जमशेदपुर में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. रांची पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से बिरसानगर के त्रिवेणी अपार्टमेंट में छापेमारी कर इस घटना में शामिल बाबू पिल्लै को गिरफ्तार किया. वहीं बाबू पिल्लै की निशानदेही पर पुलिस ने टेल्को में छापा मारा और अभिषेक सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया. अभिषेक सिंह के पास से पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त पिस्तौल व कारतूस भी बरामद किये हैं. इस मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी परसुडीह निवासी इरशाद की तलाश कर रही है.
कारोबारी मेहुल साह अपहरण मामला : रांची पुलिस ने जमशेदपुर में की छापेमारी, दो गिरफ्तार
Last Updated: Aug 31, 2024 12:00 AM (IST)