Search

 
 
 

लोहरदगा में व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

 
Lohardaga : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र स्थित सेरेंगहातू गांव में व्यापारी राममोहन साहू की बीते आठ अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना में शामिल चार अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मंगलवार की देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते करते एसपी हरिश बिन ने बताया कि राममोहन साहू से आरोपियों ने सूद पर काफी रुपये उधार ले लिया था और पैसा वापस नहीं दे रहा था. पैसा नहीं देना पड़े, इसलिए आरोपियों ने गोली मारकर राममोहन साहू की हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमरेश मिश्रा, मनीवर अंसारी, मुस्तकीम अंसारी और सरवर कुरैशी शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. राममोहन साहू की उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वो सैलून में सुबह बाल कटवा रहे थे. उसी समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-fire-broke-out-in-the-warehouse-of-railway-signal-department-cables-worth-crores-burnt-to-ashes/">साहिबगंज

: रेलवे सिग्नल विभाग के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का केबल जलकर राख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही