Search

 
 
 

कुल्टी में व्यवसायी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

 
Barakar : पश्चिम बंगाल के आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट के कुल्टी थाना क्षेत्र के चिनाकुड़ी में सोमवार को अपराधियों ने व्यवसायी यूके ट्रेडर्स के मालिक उमाशंकर चौहान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. कार से आए अपराधियों ने व्यवसायी को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की, जिससे उमाशंकर चौहौना की मौके पर ही मौत हो गई. सरेयाम हुई इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. कुल्टी व नियामतपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे शिल्पांचल में केंद्रीय सुरक्षा बलों का लगातर रूट मार्च हो रहा है. लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया जा रहा है. ऐसे में यह घटना व्यवस्था की पोल खोल रही है.

बंगाल में अराजकता चरम पर : विधायक

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के स्थानीय भाजपा डॉ. अजय पोद्दार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली. उन्होंने घटना की आलोचना करते हुए कहा की बंगाल में अराजकता चरम सीमा पर पहुंच गई है. यहा कोई भी सुरक्षित नहीं है. अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-every-vote-is-important-for-life-and-democracy-dc/">देवघर

: जिंदगी को खून और लोकतंत्र के लिए एक-एक वोट का है महत्व- डीसी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही