Search

कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया का खुलासा, IAS विनय चौबे को हुआ करोड़ों रुपए का भुगतान

सिद्धार्थ ने ACB को यह बताया है कि  छत्तीसगढ़ के एक वरीय IAS अधिकारी ने उसे तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे से मिलाया था और छत्तीसगढ़ के अधिकारी के कहने पर सिद्धार्थ के माध्यम से विनय चौबे को करोड़ों रुपए का भुगतान किया गया.
 
 Vinit Abha Upadhyay

 Ranchi : शराब घोटाला में छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किये गये कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया ने ACB की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं. जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ ने शराब घोटालाे में अपने  छत्तीसगढ़ और झारखंड के वरीय अधिकारियों के नेक्सस की पूरी जानकारी ACB को दे दी है.

सिद्धार्थ ने ACB को यह बताया है कि  छत्तीसगढ़ के एक वरीय IAS अधिकारी ने उसे तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे से मिलाया था और छत्तीसगढ़ के अधिकारी के कहने पर सिद्धार्थ के माध्यम से विनय चौबे को करोड़ों रुपए का भुगतान किया गया.

इस खुलासे के बाद जेल में बंद विनय चौबे की मुश्किलें और बढ़ सकती है. दरअसल झारखंड ACB ने  छत्तीसगढ़ के चर्चित कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को 19 जून को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उससे दो दिनों तक पूछताछ की गयी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही