Search

मुजफ्फरपुर: होटल में फंदे से लटकता मिला कारोबारी का शव

Muzaffarpur: भगवानपुर स्थित एक होटल में गुरुवार को हाजीपुर के कारोबारी अशरफ अली का शव मिला. शव होटल के कमरा नंबर 303 में फंदे से लटका मिला. होटल कर्मियों ने इसकी सूचना सदर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और फंदे से लटके शव को उतारा. पोस्टमार्टम के लिए शव को एसकेएमसीएच भेज दिया गया. होटल के स्टाफ धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अशरफ उसके होटल के पुराने ग्राहक थे. मार्केटिंग के लिए जब भी मुजफ्फरपुर आते थे तब वे इसी होटल में रुकते थे. दो दिनों पहले होटल में आए थे. वह बुधवार को काम से बाहर निकले तो शाम में लौटे. गुरुवार सुबह में वह नहीं जगे. होटल स्टाफ कमरा साफ करने गया तो गेट नहीं खुला. शाम तक होटल का न तो कमरा खुला और नहीं अशरफ बाहर निकले. शाम में लाइट जलाने के लिए धीरेंद्र पैसेज में आए तो उन्होंने अशरफ के रूम का गेट खटखटाया. कोई जवाब नहीं मिलने पर धीरेंद्र ने गेट को धक्का देकर खोला.
इसे भी पढ़ें - कराटे">https://lagatar.in/895095-jharkhand-won-25-medals-including-two-gold-in-karate-2/">कराटे

में झारखंड ने दो स्वर्ण सहित 25 पदक झटके

पंखे पर फंदा लगाने के लिए कुर्सी लगाई गई थी

गेट खुलते ही फंदे से लटके हुए शव को देखा. रस्सी के फंदे से पंखा में शव लटक रहा था. पंखे पर फंदा लगाने के लिए कुर्सी लगाई गई थी. कुर्सी से नीचे अशरफ का पांव नीचे लटक रहा था. सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि अशरफ का आधार कार्ड लिया गया है. उस पर भी पता हाजीपुर लिखा है. पूरा पता नहीं है. संपर्क नंबर दिया गया है वह स्वीच ऑफ है. होटल कर्मियों से पूछताछ की गई है. उसके बैग से भी कोई ऐसे कागजात नहीं मिले जिससे उसकी पहचान हो पाती. शव को कब्जे में लेकर कमरे की एफएसएल से जांच कराई जा रही है. उसका मोबाइल लॉक है, उसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है. ताकि, उसमें अंकित नंबर से कुछ पता चल सके.
इसे भी पढ़ें - पटनाः">https://lagatar.in/picture-of-nitishs-tiger-zinda-hai/">पटनाः

पोस्टर में लगी नीतीश की ‘टाइगर जिंदा है’ की तस्वीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp