Search

 
 
 

कृषि कर के विरोध में बुधवार को दुकान- प्रतिष्ठान बंद रखेंगे राज्य भर के व्यवसायी

 
Ranchi : झारखंड सरकार द्वारा लाये गये कृषि विधेयक में दो फीसदी कृषि कर लगाये जाने के विरोध में झारखंड चेंबर ऑफ कामर्स के आह्वान पर व्यवसायी बुधवार को अपनी दुकानें, प्रतिष्ठान व बाजार बंद कर राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे. विधेयक के विरोध में सोमवार से ही राज्य भर के खाद्यान्न व्यापारी आंदोलन पर हैं. अपने प्रतिष्ठान में काला झंडा और काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं. रांची के पंडरा बाजार कृषि मंडी में सोमवार और मंगलवार को व्यापारियों ने काला बिल्ला लगाकर विधेयक के प्रति विरोध जताया. मालूम हो कि राज्यपाल द्वारा झारखंड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 को मंजूरी दिये जाने के बाद से ही राज्य के व्यापारी इसके विरोध में आंदोलन पर जाने की तैयारी में जुट गये थे.

8 फरवरी को चेंबर भवन में बुलायी गयी है बैठक

इस बीच आंदोलन की रणनीति को लेकर झारखंड चेंबर ऑफ कामर्स द्वारा 8 फरवरी को चेंबर भवन में राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की गई है. इसमें सभी जिलों के खाद्यान्न व्यापारी, जिला चेंबर ऑफ कामर्स के सदस्य, राइस- फ्लाॅवर मिल के मालिक अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर इस बैठक में शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें – JEE">https://lagatar.in/better-performance-of-children-of-sarla-birsa-school-in-jee-mains/">JEE

Mains में सरला ब‍िरसा स्‍कूल के बच्‍चों का बेहतर प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही