Search

 
 
 

जिन कारोबारियों व कोल ट्रांसपोर्टर को NIA ने भेजा था जेल,वही थे गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के मददगार

 
Ranchi : झारखंड के छह जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड एटीएस ने मुंबई से गिरफ्तार किया लिया. अमन श्रीवास्तव के बरामद मोबाइल फोन से उसके कई मददगारों के बारे में जानकारी मिली है. जिनसे अमन श्रीवास्तव लगातार संपर्क में रहता था. जिनमें प्रमुख तौर पर एनआईए द्वारा जेल भेजा गया रांची का रहने वाला कारोबारी, लातेहार के चंदवा का कोयला ट्रांसपोर्टर और रामगढ़ का एक बड़ा कोयला कारोबारी शामिल है. आने वाले दिनों में इन लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. इसे भी पढ़ें - सौरव">https://lagatar.in/sourav-ganguly-will-now-get-z-category-security-8-10-policemen-will-be-deployed/">सौरव

गांगुली को अब ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी, 8-10 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

कोयला रेक पर लेवी के लिए उग्रवादियों की तरह अमन श्रीवास्तव का गिरोह सक्रिय

रेलवे कोयला साइडिंग में टीपीसी उग्रवादियों का वर्चस्व खत्म होने के बाद आपराधिक गिरोह की धमक बढ़ी है. उग्रवादियों की तरह अमन श्रीवास्तव का गिरोह लगातार अपनी गतिविधियां बढ़ाने लगा. रामगढ़ व हजारीबाग में सक्रिय रहा अमन श्रीवास्तव का गिरोह लातेहार में रेलवे साइडिंग शुरू होने के बाद सक्रिय हुआ है. गिरोह द्वारा पूर्व में प्रति रेक 50- 80 हजार रूपये की मांग की जाती थी. कोयला कारोबार में प्रतिद्वंदिता के कारण भी अमन श्रीवास्तव की गतिविधियां चतरा, लोहरदगा, लातेहार, रांची में बढ़ी हैं. रांची के खलारी स्थित केडी ओल्ड, पिस्का, चतरा का राजधर, लोहरदगा का बड़कीचापी, लातेहार का टोरी, वीरा टोली, कुसमाही, बालूमाथ, फुलबसिया के अलावा रामगढ़ का बड़काकाना, पतरातू और भुरकुंडा में स्थित रेलवे साइडिंग में जुड़े व्यवसायियों को पूर्व से धमकी मिलती रही है.

6 जिलों की पुलिस के लिए बना था चुनौती

गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव झारखंड के रांची, रामगढ़, चतरा, लोहरदगा, हजारीबाग और लातेहार जिले की पुलिस के लिए चुनौती बन गया था. अमन श्रीवास्तव गिरोह द्वारा जहां व्यवसायियों से रंगदारी वसूली जा रही है, वहीं रंगदारी नहीं देने पर वाहनों में आगजनी और जान से मारने की धमकी भी दी जाती है. अमन श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से आतंक का पर्याय बना हुआ था. इसे भी पढ़ें - चीन">https://lagatar.in/chinese-fishing-boat-sinks-in-indian-ocean-39-crew-members-missing/">चीन

की मछली पकड़ने वाली नाव हिंद महासागर में डूबी, चालक दल के 39 सदस्य लापता
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही