Search

बक्सर : दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां बेपटरी, चार की मौत,70 घायल

Buxar :  बिहार के बक्सर में बीती रात बड़ा रेल हादसा हो गया. दिल्ली के आनंद विहार से आ रही आनंद विहार कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां रघुनाथपुर स्टेशन के पास बेपटरी होकर पलट गयी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को पटना एम्स ले जाया गया है. बक्सर के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने इस बात की जानकारी दी. (पढ़ें, टेंडर">https://lagatar.in/managing-tenders-will-no-longer-be-easy/">टेंडर

मैनेज करना अब नहीं होगा आसान)

अश्विनी वैष्णव ने जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘एक्स’ पर लिखा कि घटना में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की. कहा कि राहत बचाव कार्य पूरा हो गया है. सभी डिब्बों की जांच कर ली गयी है. कहा कि हम ट्रेन के पटरी से उतरने के कारणों का पता करेंगे. 23 कोच वाली 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार सुबह सात बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से रवाना हुई थी और इसे करीब 33 घंटे की यात्रा के बाद कामाख्या पहुंचना था. इसे भी पढ़ें : एचईसी">https://lagatar.in/12-october-read-the-big-news-of-jharkhand-and-the-country-in-your-favorite-newspaper-shubham-sandesh/">एचईसी

में गए थे वेतन मांगने, मिलीं लाठियां, टेंडर मैनेज करना अब नहीं होगा आसान, हेमंत सरकार गाजर-मूली नहीं : सुप्रियो, अलविदा कार्डिनल टोप्पो समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में   
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp