Search

 
 
 

बक्सर: पुलिस ने डेयरी फार्म पर मारा छापा, 6 बदमाश गिरफ्तार

 
Buxar: पुलिस ने डेयरी फार्म पर छापेमारी कर छह बदमाशों को गिरफ्तार किया. जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा. पुलिस ने बदमाशों से दो रेसी कट्टे और दो मोबाइल भी बरामद किये. दरअसल एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया था. इसके तहत पुलिस थाने के टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल अजित राय उर्फ मूसा की गिरफ्तारी के लिए उमरपुर पहुंची थी. इस दौरान पुलिस छह अन्य अपराधियों को पकड़ने में कामयाब रही. सदर डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि अजित राय उर्फ मूसा, कौशलेश राय उर्फ टूटू राय के अलावा अन्य पांच से छह व्यक्ति उमरपुर गांव में एक डेरी फार्म पर मौजूद हैं. इस सूचना पर पुलिस ने डेयरी फार्म पर छापेमारी की. पुलिस ने मौके से मुख्य अभियुक्त कौशलेश को गिरफ्तार किया. जिसके पास से दो देसी कट्टे भी बरामद किए गए. छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे अन्य पांच अभियुक्तों को भी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया. धीरज ने बताया कि कौशलेश पर पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिसमें अकेले औद्योगिक थाने में चार केस दर्ज हैं. सुजीत पर भी पहले से कई संगीन धाराएं दर्ज की गई हैं. इनके अलावा विनोद राय, अनय प्रताप राय, पलक राय, आशुतोष राय को गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-collegium-summoned-allahabad-high-court-judge-shekhar-yadav-had-said-that-country-will-run-only-according-to-majority/">सुप्रीम

कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज शेखर यादव को तलब किया, कहा था, बहुसंख्यकों के अनुसार ही देश चलेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही