Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बक्सर का बैंक मैनेजर जालसाजी के आरोप में पटना से गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

RM ने FIR दर्ज कराई थी

Buxar: पुलिस ने आखिर में फरार चल रहे जालसाजी के आरोपी बैंक मैनेजर को रविवार को पटना से गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि बक्सर के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक आशा पडरी में एक करोड़ से अधिक रुपए के घोटाले में नामजद शाखा प्रबंधक रविशंकर कुमार को पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें-   रांची">https://lagatar.in/ranchi-truck-collides-in-bolero-12-year-old-child-dies/83093/">रांची

: बोलेरो में ट्रक ने मारी टक्कर, 12 वर्षीय बच्चे की मौत     

दूसरे बैंककर्मी भी हो सकते हैं शामिल

बताया जाता है कि बक्सर जिले में ड्यूटी के दौरान उन पर सैकड़ों ग्राहकों के खाते में हेराफेरी करने का आरोप है. उन्होंने करोड़ों रुपए अपने और रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर कर लिए थे. इसके बाद से ही उनकी तलाश की जा रही थी. पुलिस की पूछताछ में कई बड़े राज के खुलासे की संभावना है. पुलिस की मानें तो आरोपी के साथ दूसरे बैंक के कर्मी इस जालसाजी में शामिल हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-  राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-attack-tweeted-modi-government-is-fighting-for-blue-tick-if-you-want-corona-vaccine/83188/">राहुल

गांधी का हल्ला बोल, ट्वीट किया, ब्लू टिक के लिए मोदी सरकार लड़ रही है, कोरोना वैक्सीन चाहिए तो आत्मनिर्भर बनो!      

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का है मामला

दरअसल यह मामला बक्सर जिले के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक आशा पडरी ब्रांच का है. मिली जानकारी के अनुसार लगभग 120 खाताधारकों का पैसा आरोपी ने अपने रिश्तेदार के बैंक अकाउंट में भेजा है. मामला उजागर होने के बाद दो दिन पहले इस मामले में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक भभुआ के रीजनल मैनेजर विकास भगत ने सिमरी थाने में बैंक मैनेजर रविशंकर कुमार, उसके पिता उमेश सिंह, पत्नी आरती देवी और रवि रंजन कुमार के खिलाफ एक करोड़ 9 लाख के गबन की एफआईआर दर्ज कराई थी. आरोप था कि बैंक मैनेजर रविशंकर ने अपने पिता, पत्नी और भाई के खातों में करोड़ों की राशि आरटीजीएस से भेजी. यह पैसा बैंक के ग्राहकों के खाते से ट्रांसफर किये गए थे.

इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/raunak-started-returning-to-ranchi-airport-after-20-days-the-movement-of-passengers-reached-beyond-two-thousand/83181/">रांची

एयरपोर्ट पर लौटने लगी रौनक , 20 दिन बाद यात्रियों की आवाजाही दो हजार के पार पहुंची      

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही