Search

 
 
 

धनतेरस पर जरूर खरीदें ये 8 चीजें, घर में आऐंगी सुख-समृद्धि

धनतेरस का पर्व दिवाली की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है और हिंदू धर्म में यह सबसे शुभ खरीदारी वाले दिनों में से एक है. इस दिन का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यंत खास होता है.
 

Lagatar desk : धनतेरस का पर्व दिवाली की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है और हिंदू धर्म में यह सबसे शुभ खरीदारी वाले दिनों में से एक है. इस दिन का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यंत खास होता है.

 

 

धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी 13 गुना अधिक फलदायी होती है और इससे घर में धन, सुख और समृद्धि आती है.

 

 

इस दिन लोग खास तौर पर सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन जैसी चीज़ें खरीदते हैं, क्योंकि यह शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. साथ ही, शाम को दीप जलाकर लक्ष्मी-गणेश और धनवंतरी भगवान की पूजा की जाती है.

 


इस साल धनतेरस आज यानी 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को मनाया जाएगा. इस मौके पर क्या खरीदना शुभ होता है, आइए जानते हैं

 


1. पीतल और तांबे के बर्तन

 

धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा बहुत पुरानी है, खासकर तांबे और पीतल के बर्तन.

पीतल को भगवान धनवंतरी की धातु माना गया है. इससे स्वास्थ्य और आरोग्यता बनी रहती है.

तांबा पवित्रता का प्रतीक है और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है.

 

2. झाड़ू


धनतेरस पर झाड़ू खरीदना दरिद्रता के नाश का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि झाड़ू मां लक्ष्मी का रूप है और इसे खरीदने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

 

3. गोमती चक्र

 

गोमती नदी में पाए जाने वाले ये खास शंख जैसे पत्थर समृद्धि और स्थायी लक्ष्मी के प्रतीक माने जाते हैं.

18 अक्टूबर को 11 गोमती चक्र खरीदें और लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें.

 

4. साबुत धनिया

 

साबुत धनिया को धन के बीज का प्रतीक माना जाता है. इसे लक्ष्मी पूजा में चढ़ाकर बाद में घर के गमले या बगीचे में बोया जाता है. यदि ये अंकुरित हो जाएं, तो आने वाला वर्ष शुभ माना जाता है.

 

5. चांदी

 

धनतेरस पर चांदी खरीदना भी बेहद शुभ होता है.चांदी से मानसिक शांति और घर में धन की स्थिरता बनी रहती है.आप चांदी के सिक्के, बर्तन या आभूषण खरीद सकते हैं.

 

6. लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां या सिक्के

 

इस दिन लक्ष्मी और गणेश जी की नई मूर्ति या धातु के सिक्के खरीदने की परंपरा है.लक्ष्मी जी धन की देवी हैं और गणेश जी बुद्धि और सफलता के कारक.इनकी पूजा से धन और ज्ञान दोनों की प्राप्ति होती है.

 

7. मिट्टी के दीपक (दीये)

 

धनतेरस पर 13 मिट्टी के दीये खरीदना बेहद शुभ माना जाता है.इन्हें घर के विभिन्न कोनों में जलाने से नकारात्मकता दूर होती है और प्रकाश का स्वागत होता है.

 

8. खील-बताशे

 

खील (फूला हुआ धान) और बताशे दिवाली और धनतेरस की पूजा में विशेष महत्व रखते हैं.ये नई फसल, अन्न और समृद्धि के प्रतीक हैं.पूजा में शामिल करने से घर में अन्न-धन की वृद्धि होती है

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही