Search

बोकारो में 100 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री, सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन गिरफ्तार

Bokaro : बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा स्थित करीब 100 एकड़ से अधिक वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. शनिवार को सीआईडी की टीम में कार्रवाई करते हुए किंगपिन इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों की गिरफ्तारी तेतुलिया मौजा में बेशकीमती करीब एक सौ एकड़ जमीन का फर्जीवाड़ा कर दस्तावेज बनाकर हड़पने और बेचने के मामले में हुई है.

 


इस मामले की जांच और कार्रवाई सीआईडी और ईडी भी कर रही है.  इसके अलावे सुप्रीम कोर्ट में भी मामले की सुनवाई हो रही है. सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार से जमीन के मूल दस्तावेज का रिकॉर्ड मांगा गया है. डीजीपी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है.

 

 

जांच के लिए पहुंची थी सीआईडी की टीम 

 

 

इस जमीन घोटाले की जांच के लिए सीआईडी टीम कई बाद जांच के लिए बोकारो पहुंची थी. जिस वजह से बोकारो के सफेदपोशों व अधिकारियों को लगी, उनमें हड़कंप मच गया था.

 

 

सीआइडी की टीम ने चास अंचलाधिकारी कार्यालय में बोकारो के डीएफओ रजनीश कुमार के साथ घंटों जमीन घोटालों से जुड़े कागजातों की छानबीन की थी. सूत्रों से मुताबिक, इस दौरान वॉल्यूम 60 से लेकर 75 नंबर तक का पेज फाड़ा हुआ पाया गया था. जिसमें 400 एकड़ रिहायशी जमीन का रिकॉर्ड था.
 

 

 क्या है पूरा मामला 

 

बोकारो के तेतुलिया में 100 एकड़ से ज्यादा वन भूमि को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया गया. आरोप है कि इसमें भू-माफिया, अंचल कर्मी और बोकारो स्टील प्लांट के अफसरों की मिली भगत है. यह वो जमीन है, जिसे बोकारो स्टील प्लांट के द्वारा वन विभाग को वापस लौटाया गया था. मामले को लेकर झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर जमीन घोटाला मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी गई थी.

 

 

सीआईडी बोकारो के सेक्टर 12 थाना में दर्ज कांड संख्या 32/2024 को टेकओवर कर अपनी जांच शुरू कर चुकी है.वन विभाग की जमीन को माफिया द्वारा बेचे जाने का मामला सामने आने के बाद बोकारो वन प्रमंडल के प्रभारी वनपाल सह वनरक्षक रुद्र प्रताप सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. जांच के बाद सामने आया कि बोकारो में अधिकारी और भू-माफियाओं ने मिलकर 100 एकड़ से अधिक जमीन फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//