Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आत्मनिर्भर बनकर महिलाएं अपने परिवार का भविष्य संवार सकती हैं : राज्यपाल

Ramgarh : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने चितरपुर प्रखंड अंतर्गत भुचुंगडीह पंचायत के ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया. राज्यपाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ को लेकर ग्रामीणों से जानकारी हासिल की. सरकार की योजनाओं के प्रति महिलाओं की जागरूकता की सराहना करते हुए सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि अगर महिलाएं आत्मनिर्भर हो तो वे न केवल अपने बच्चों की शिक्षा बल्कि अपने पूरे परिवार का भविष्य संवारती हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tsml-ties-up-with-french-company-metron-for-advanced-energy-management/">जमशेदपुर

: उन्नत ऊर्जा प्रबंधन के लिए टीएसएमएल ने फ्रांसीसी कंपनी मेट्रोन के साथ किया समझौता

सरकारी योजनाओं का उठाएं लाभ- सीपी राधाकृष्णन

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली. वैसे ग्रामीण जिन्हें किसी कारणवश योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें लाभ दिलाने का निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/rrr-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

कई लाभुकों को राज्यपाल ने दिया चेक

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सरकारी योजनाओं से मिले लाभ के बारे में राज्यपाल को बताया. जिस पर राज्यपाल ने अन्य महिलाओं से कहा कि लाभ ले चुकी महिलाओं से प्रेरणा लेकर सरकार की योजनाओं से लाभ लें. खुद जागरूक हों और दूसरे लोगों को भी जागरूक करें. कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत मंगोती देवी, फूलोंझानो आशीर्वाद योजना के तहत सविता देवी को ₹10000 का चेक दिया. सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत महिमा कुमारी को स्वीकृति पत्र, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत धनेश्वरी देवी, बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत तरन्नुम आरा (मनरेगा के तहत ₹1,79,000) स्वीकृति पत्र प्रदान किया. इसे भी पढ़ें :रिम्स">https://lagatar.in/vishnu-carried-away-his-sick-wife-on-his-shoulder-by-the-arrangement-of-rims/">रिम्स

की व्यवस्था से हार कंधे पर बीमार पत्नी को उठा कर ले गया विष्णु
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/rrrr-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

राज्यपाल का अधिकारियों ने किया स्वागत

इसके पूर्व भुचुंगडीह पहुंचने पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का उपायुक्त माधवी मिश्रा, प्रभारी पुलिस अधीक्षक रामगढ़ मनोज रतन चौथे ने पौधा देकर स्वागत किया. इस दौरान राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही