Search

 
 
 

कोडरमा लोकसभा चुनाव के साथ होगा गांडेय विस का उपचुनाव- गिरिडीह डीसी

 
Giridih : कोडरमा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि कोडरमा लोकसभा चुनाव के साथ ही गिरिडीह जिले की गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा. लकड़ा शनिवार की देर शाम कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने बताया कि कोडरमा लोकसभा का चुनाव पांचवें चरण में 20 मई को होगा. इसी दिन गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा. कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के 2184116 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मालूम हो कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में कोडरमा, बरकट्ठा के अलावा गिरिडीह जिले के धनवार, बगोदर जमुआ व गांडेय विधानसभा क्षेत्र आते हैं. डीसी ने बताया कि आम चुनाव को लेकर कोषांगों का गठन हो चुका है. पहली बार सोशल मीडिया सेल का गठन किया गया है. मीडिया सेल भ्रामक खबरों पर कड़ी नजर रखेगी. कोडरमा संसदीय चुनाव में 10500 मतदान कर्मियों को लगाया जाएगा.इसके लिए 11500 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बताया कि पहली बार आम चुनाव में 10 घंटे मतदान की प्रक्रिया चलेगी. सुबह 7:00 से शुरू हुए मतदान शाम 5:00 बजे तक चलेगी. कहा की 50% बूथों पर बेव कास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी. प्रेसवार्ता में डीसी, एसपी के अलावा एसी विजय सिंह बेरवा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम सबदनी तथा डीपीआरऔ अंजना भारती मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही