Search

 
 
 

बिहार के बांकीपुर विस समेत 3 राज्यों में उपचुनाव 30 को, 3 अगस्त को नतीजे

Bihar : बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने गुरुवार को तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया है. बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को नतीजे घोषित किए जाएंगे.
 

Bihar : बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग ने गुरुवार को तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया है. बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें..


चुनाव आयोग के अनुसार 6 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी. इसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. 13 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल होगा. 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 16 जुलाई तक नाम वापस ले सकेंगे. बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात के एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे. बांकीपुर विधानसभा सीट नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है.

 

मध्य प्रदेश के दतिया विधायक राजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद सीट खाली है. वहीं गुजरात के मुंजालपुर विधानसभा सीट विधायक योगेशभाई नारायणदास पटेल के निधन के बाद खाली पड़ी है. इस सीट पर भी उपचुनाव होगा. यह उपचुनाव 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के आधार पर कराया जाएगा.


बांकीपुर विधानसभा सीट को लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है. इस सीट से नितिन नवीन लगातार जीत दर्ज करते रहे हैं. यही वजह है कि इसे भाजपा का अभेद किला भी कहा जाता है. अब उनके चुनाव मैदान से बाहर होने के बाद इस सीट पर मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है. सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की नजर इस उपचुनाव पर टिकी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही