Search

 
 
 

एक ओवर में 35 रन ठोककर बुमराह ने बैटिंग में दिखाया जलवा, एंडरसन ने कहा- ब्राड दुर्भाग्यशाली

 
New Delhi: टीएम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने एक ओवर में 35 रन ठोककर भारतीय फैन्स को झूमने का मौका दिया. ब्रॉर्ड अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहारस में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए. बुमराह के तूफान को देखकर सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, `क्या ये युवी है या बुमराह, 2007 की याद दिला दी.` तेंदुलकर के द्वारा पोस्ट किए गए कमेंट पर युवराज सिंह ने रिएक्ट किया है. सचिन के द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए पोस्ट पर हंसने की इमोजी शेयर कर खुद का रिएक्शन दिया है. बता दें कि साल 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में ब्रॉर्ड की 6 गेंद पर युवी ने 6 छक्के उड़ाए थे. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-disclosure-on-e-shram-portal-4-teenagers-doing-daily-wages-at-the-age-of-studies/">बिहारः

ई-श्रम पॉर्टल पर खुलासाः पढ़ने की उम्र में दिहाड़ी मजदूरी कर रहे 4.04 फीसदी किशोर

पुछल्ले बल्लेबाज के खिलाफ लय हासिल करना पेचीदा-एंडरसन

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा, ‘‘कप्तान जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्राड पर 29 रन जोड़कर एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया. ब्राड ने इस ओवर में अतिरिक्त सहित कुल 35 रन दिये. एंडरसन ने कहा, ‘‘सामान्य दिन में इस तरह के शॉट में गेंद बल्ले से छूकर क्षेत्ररक्षक के हाथों में चली जाती है और अगर ऐसा होता तो कोई भी इस ओवर के बारे में बात नहीं करता. लेकिन यह ओवर जिस तरह से गया, मुझे लगता है कि यह काफी दुर्भाग्यशाली रहा.`` उन्होंने कहा, ‘‘कभी कभार शीर्ष क्रम के बल्लेबाज को गेंदबाजी करना आसान हो सकता है. लेकिन पुछल्ले गेंदबाजों के खिलाफ लय हासिल करना थोड़ा पेचीदा हो जाता है.`` इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-40-member-batch-leaves-for-amarnath-yatra/">बोकारो

: अमरनाथ यात्रा के लिए 40 सदस्यीय जत्था रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही