Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बजट में टैक्स दरों में परिवर्तन नहीं कर आर्थिक चुनौतियों से लड़ने की दिशा में बड़ी राहत दी : कुणाल षाड़ंगी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश किया है. इस बजट में केंद्र सरकार ने आधारभूत संरचना को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है. वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट पब्लिक इन्वेस्टमेंट के जरिए आर्थिक विकास की नींव रखेगा. बजट पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि बजट में टैक्स दरों में परिवर्तन नहीं करके कोविड के कारण उत्पन्न हुई आर्थिक चुनौतियों से लड़ने की दिशा में बड़ी राहत दी गई है. पर्यावरण, आधारभूत संरचना, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में आम आदमी की समस्याओं को समझने का और उसके दीर्घकालिक समाधान का प्रयास इस बजट के माध्यम से किया गया है. उन्होंने कहा कि बजट में देश में राजमार्गों को 25,000 किलोमीटर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव दिया है. प्रधानमंत्री आवास योजना में अतिरिक्त 48,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं. वित्त मंत्री ने 2022 में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी की भी घोषणा की. 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां स्थापित करने का प्रस्ताव, मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम की घोषणा की, जो कोविड -19 महामारी से उत्पन्न हुई चुनौतियों से लड़ने में मददगार साबित होगी. इसे भी पढ़ें : उपलब्धि">https://lagatar.in/achievement-in-the-financial-year-2021-22-90-percent-tax-collection-of-the-target-has-been-accomplished-commercial-tax-department/">उपलब्धि

: वित्तीय वर्ष 2021-22 में तय लक्ष्य का 90 प्रतिशत कर संग्रहण हुआ पूरा : वाणिज्य कर विभाग

स्किलिंग प्रोग्राम को नया रूप दिया जाएगा

उन्होंने कहा कि क्रिप्टोक्यूरेंसी और अपूरणीय टोकन जैसी आभासी मुद्राओं को टैक्स के दायरे में लाया गया है. 400 ऊर्जा कुशल ट्रेनें चलेंगी. स्किलिंग प्रोग्राम को नया रूप दिया जाएगा. युवाओं के स्किलिंग, अपस्किलिंग और रीस्किलिंग के लिए, डिजिटल देश ई-पोर्टल लॉन्च किया जाएगा. कक्षा 1-12 के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में पूरक शिक्षा प्रदान करने के लिए वन क्लास वन टीवी चैनल` को 12 से बढ़ाकर 200 टीवी चैनल किया जाएगा. सुरक्षा बजट का 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा देशी कम्पनियो के उत्पादों की खरीदारी में किया जाएगा. ऐसे प्रयासों से आत्मनिर्भर भारत बनाने की सोच को बल मिलेगा.

संतुलित बजट है : अमित अग्रवाल

[caption id="attachment_233397" align="aligncenter" width="197"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/BJYM-AMIT-AGRAWAL-1-197x300.jpg"

alt="" width="197" height="300" /> भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल.[/caption] भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि इस बजट में सभी वर्गो का ध्यान रखा गया है. यह बजट 25 सालों की विकास तय करने वाला है. वित्त मंत्री ने युवाओं को ध्यान में रखते हुए बजट में नौकरी की घोषणा की जो रोजगार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव योजना को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. सरकार की इस स्कीम से 60 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी और इससे अगले 5 सालों में 30 लाख करोड़ का अतिरिक्त उत्पादन होगा. आज के बजट से किसान, युवाओं को फायदा होगा और आत्मनिर्भर भारत से 16 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी. कुल मिला कर यह बजट संतुलित है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही