Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोस्टकार्ड भेज झारखंड कांग्रेस ने पीएम मोदी से मांगा कई सवालों का जवाब

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेज कर कई सवालों का जवाब मांगा है. बीते कुछ दिनों से चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर गुरुवार को पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत पार्टी मुख्यालय से की गई है. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव व प्रवक्ता राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, राजीव रंजन प्रसाद, रमा खलखो, राजीव नारायण प्रसाद जैसे नेता उपस्थित थे.

अडाणी के साथ प्रधानमंत्री के रिश्ते क्या कहलाता है- राकेश

प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार संसद में मनमानी कर रही है, जिससे दुनिया के सबसे बड़ा लोकतंत्र खतरे में है. तानाशाही ढंग से विरोध की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, परंतु कांग्रेस पार्टी व इसके नेता इससे डरेंगे नहीं और देश की 140 करोड़ जनता की आवाज बनते रहेगी. उन्होंने कहा कि यह बिडंबना है कि फिल्मी अभिनेत्रियों की शादी की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री ट्विटर के माध्यम से दे देते हैं, लेकिन जेपीसी का गठन अभी तक क्यों नहीं कर रहे हैं, इसका जवाब प्रधानमंत्री अभी तक नहीं दे रहे है. इसलिए यह प्रश्न खड़ा होता है कि अडाणी के साथ प्रधानमंत्री के रिश्ते क्या कहलाता है.

पोस्टकार्ड में प्रधानमंत्री से पूछे गये 6 सवाल 

1. राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना 2 . अडाणी के साथ प्रधानमंत्री के साथ संबंध 3 . अडाणी ने अब तक भाजपा को कितने करोड़ का चंदा दिया 4. अडाणी मामले में जेपीसी का गठन क्यों नहीं 5. देश में महंगाई कब कम होगी 6. पीएम के विदेश दौरे के बाद अड़ानी को कितने ठेके मिले इसे भी पढ़ें – कोरोना">https://lagatar.in/union-health-minister-called-a-meeting-on-corona-banna-will-join-through-vc/">कोरोना

पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बुलायी बैठक, बन्ना वीसी के माध्यम से जुड़ेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही