Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होली में धनबाद को बाय बाय करते परदेसी चले अपने देस

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  होली में मात्र 1 दिन शेष रह गया है. कोयलांचल धनबाद में होली का रंग तो टढ़ रहा है, मगर जिला जवार के लोग अपने देस जाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं. बाजार में होली की खरीदारी हो रही है. धनबाद में रह रहे परदेसी सोमवार को अपने गांव जाने की तैयारी में जुटे रहे. ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ गई है. धनबाद से वापस अपने गांव जाने वालों का असर धनबाद में दिखने लगा है. कई दुकानें बंद हैं व सड़कें सुनसान होती जा रही हैं. होली में अपने घर जा रहे संतोष यादव उत्साहित हैं. बातचीत में कहते हैं होली हिंदुओं का बहुत बड़ा पर्व है. इस पर्व में धनबाद में कामकाज कर रहे भारी संख्या में लोग गांव लौट रहे हैं. होली अपने गांव में ही मनाएंगे. हीरापुर के शालीमार स्वीट्स के ऑनर रंजीत कुमार होली की छुट्टी कर दी है. दुकान बंद करते हुए बताते हैं कि उनकी दुकान में 6 स्टाफ हैं. दोपहर के बाद सभी को छुट्टी दे दी है. उन्होंने बताया कि धनबाद में लगभग 5000 से अधिक लोग काम के सिलसिले में रहते हैं. लेकिन होली आते ही सभी गांव लौट रहे हैं. शहर की गलियों से लेकर कार्यालयों तक सन्नाटा पसरने लगा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही