Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएए फुटबॉल: रेफरी बनने के लिये 14 को परीक्षा संत जॉन स्कूल में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : छोटानागपुर एथलेटिक एसोसिएशन (सीएए) रेफरी विभाग की ओर से रेफरी बनने के लिये 14 अक्टूबर को परीक्षा ली जायेगी. यह परीक्षा अब रांची कॉलेज ग्राउंड में न होकर संत जॉन स्कूल में होगी. कोरोना को लेकर स्थान में परिवर्तन किया गया है. परीक्षा सुबह 7 बजे से होगी. रेफरी बनने के लिए बालक-बालिका प्रशिक्षु शिक्षा प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साइज की तस्वीर और फुटबॉल ड्रेस के साथ परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें -नेपाल">https://lagatar.in/horrific-road-accident-in-nepal-bus-falls-into-river-23-killed/">नेपाल

में दर्दनाक सड़क हादसाः नदी में गिरी बस, 23 की मौत

सफल अभ्यर्थी लीग मैचों का संचालन कर सकेंगे

परीक्षा में सफल हुए रेफरी 20 अक्टूबर से सीएए सीनियर डिवीजन रांची जिला फुटबॉल लीग मैचों का संचालन कर सकेंगे. इसके अलावा वे सीएए से पांजीकृत फुटबॉल टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका निभा सकेंगे. अधिक जानकारी के लिए सीएए रेफरी के एचओआर ओम प्रकाश ठाकुर (9430362133) और संतोष उरांव (6200632781) से संपर्क कर सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही