Search

 
 
 

सीएए लागू, उत्तर पूर्व दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, अर्द्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च

 
  New Delhi :  केंद्र की मोदी सरकार द्वारा नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए), 2019 लागू किये जाने के बाद दिल्ली के अनेक हिस्सों में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. शहर के उत्तर पूर्वी भाग में तथा शाहीन बाग, जामिया नगर एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में अर्द्धसैनिक बल फ्लैग मार्च कर रहे हैं.                                                                 ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सीएए 11 दिसंबर, 2019 को संसद में पारित हुआ था

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 11 दिसंबर, 2019 को संसद में पारित हुआ था. इसके बाद दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए थे. दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया और शाहीन बाग इलाकों में 2019-20 में कई महीने तक सीएए विरोधी प्रदर्शन हुए थे. उत्तर पूर्व दिल्ली में 2020 की शुरुआत में इस कानून को लेकर सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं भी देखी गयी, जिनमें 53 लोगों की मौत हो गयी और 500 से ज्यादा घायल हो गये. केंद्र सरकार ने सोमवार को सीएए के नियमों की अधिसूचना जारी कर दी है,

पुलिस ने 43 संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की  

इसके मद्देनजर पुलिस ने उत्तर पूर्व जिले में 43 संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की है. इनमें सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद, भजनपुरा, खजूरी खास और सीमापुरी शामिल हैं. पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) जॉय टिर्की ने कहा, कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बल कड़ी नजर रख रहे हैं. हमने उत्तर पूर्व दिल्ली में 43 संवेदनशील स्थानों की पहचान की है और इन स्थानों पर रात में गश्त अपेक्षाकृत बढ़ा दी गयी है.उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, दिल्ली के उत्तर पूर्व जिले में हर व्यक्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही