Search

रांची : मंत्रिमंडल विस्तार अब 16 को, राजभवन ने दी नई तिथि

मंत्रियों की सूची अभी नहीं भेजी गई राजभवन, दिल्ली में चल रही कांग्रेस की बैठक

Ranchi : राज्य की नयी चंपाई सोरेन सरकार अब 8 नहीं 16 फरवरी को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आग्रह पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पद-शपथ अनुष्ठान को स्थगित करते हुये 16 फरवरी 2024 की दोहपर 3 बजे का समय निर्धारित किया है. जानकारी के अनुसार, अब तक राजभवन को मंत्रियों की सूची नहीं सौंपी गयी है. ऐसा कांग्रेस के मंत्रियों का नाम नहीं मिलने के कारण हुआ है. कांग्रेस कोटे से मंत्रियों का नाम आने के बाद राजभवन को मंत्रियों की लिस्ट भेजी जा सकती है. कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को लेकर दिल्ली में बैठक चल रही है. जिसमें कांग्रेस महासचिव बी बेनगोपाल, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर शामिल हैं. देर शाम तक दिल्ली से प्रदेश को सूची भेजी जा सकती है. कांग्रेस नेतृत्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से भी संपर्क बनाए हुए हैं. इसे भी पढ़ें : सचिन">https://lagatar.in/the-pair-of-sachin-and-saharan-turned-the-tables-team-india-reached-the-final-of-the-under-19-world-cup-for-the-5th-consecutive-time/">सचिन

और सहारन की जोड़ी ने पलटी बाजी, टीम इंडिया लगातार 5वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//