Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैबिनेट का तोहफा- सिर्फ एक चरण में होगी JSSC की परीक्षा, अब मेंस और इंटरव्यू का प्रावधान खत्म

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झारखंड के बेरोजगार युवाओं को हेमंत सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. राज्य में अब संयुक्त कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा ली जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षाएं केवल एक चरण में होंगी. कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अबतक जेएसएसी की सभी प्रतियोगिता परीक्षाएं दो चरणों यानी पीटी और मेंस के रूप से ली जाती थी. लेकिन अब परीक्षा एक चरण में ही होगी. जेएसएससी की ओर से ली जाने वाली परीक्षाओं में सबसे प्रमुख संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा होती है. इसके साथ ही थर्ड और फोर्थ ग्रेड की परीक्षाएं भी आयोजित होती हैं. सभी परीक्षाएं अभी दो चरणों में ली जाती हैं, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं. अंतिम चरण में केवल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम होता था. इसे भी पढ़ें- सिरमटोली">https://lagatar.in/flyover-will-be-built-from-sirmatoli-chowk-to-mecon-four-lane-road-will-be-built-from-newari-to-namkum/124902/">सिरमटोली

चौक से मेकॉन तक बनेगा फ्लाईओवर, नेवरी से नामकुम तक बनेगी फोरलेन सड़क

5 परीक्षा संचालन और 3 नियुक्ति नियमावली में संशोधन

झारखंड सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग की 5 परीक्षा संचालन नियमावली और 3 नियुक्ति नियमावली में संशोधन किया है. जेएसएससी द्वारा ली जाने वाली मैट्रिक, इंटर और स्नातक स्तरीय परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को राज्य के मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से शैक्षणिक अहर्ता पूरी करनी होगी. साथ ही अभ्यर्थी को स्थानीय रीति रिवाज और भाषा की भी जानकारी होनी चाहिए.

भाषा ज्ञान का होगा पहला पेपर

जेएसएससी की परीक्षा में मुख्य रूप से तीन पेपर्स होंगे. पहला पेपर भाषा ज्ञान का होगा. यह क्वालिफाइंग पेपर होगा. हिंदी औऱ अंग्रेजी दोनों पेपर्स इसमें होंगे. दोनों पेपर्स के प्राप्तांक को जोड़ कर कम से कम अभ्यर्थी को 30 फीसदी अंक लाना होगा. यह प्राप्तांक मेधा सूची में जोड़े जाएंगे. इसे भी पढ़ें- किसान">https://lagatar.in/jharkhand-government-ahead-in-issuing-kisan-credit-card-575761-applications-came-in-a-month/124996/">किसान

क्रेडिट कार्ड जारी करने में आगे है झारखंड सरकार, एक महीने में आये 5,75,761 आवेदन

दूसरा पेपर क्षेत्रीय जनजातीय और तीसरा पेपर सामान्य ज्ञान का

दूसरा पेपर क्षेत्रीय जनजातीय भाषा का होगा. इसमें भी 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा. तीसरा पेपर सामान्य ज्ञान का होगा. इसमें भी 30 फीसदी अंक अनिवार्य होगा. दोनों पत्रों के अंक को जोड़ कर मेधा सूची का निर्धारण होगा.

राज्यस्तरीय पदों के लिए 12 जनजातीय भाषाएं चिह्नित

राज्य स्तरीय पदों के लिए 12 जनजातीय भाषाओं को चिह्नित किया गया है. अभ्यर्थी को इनमें से किसी एक भाषा का चयन करना है. ऊर्दू, संथाली, बांग्ला, मुंडारी, हो, खड़िया, कुड़ुख, कुरमाली, खोरठा, नागपुरी, पंचपरगनिया और उड़िया भाषा को चिह्नित किया गया है. जिला स्तरीय पदों के लिए जिलावार चिह्नित भाषाओं का चयन किया गया है. इसमें अभ्यर्थियों को कोई एक भाषा लेनी होगी.

कैबिनेट का फैसलाः 3 से 9 सितंबर तक विधानसभा का मॉनसून सत्र

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 सितंबर से होगा. संसदीय कार्यमंत्री की स्वीकृति के बाद सत्र बुलाने का प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया गया. इस पर कैबिनेट ने भी अपनी मुहर लगा दी है. मॉनसून सत्र 3 सितंबर से शुरू होकर 9 सितंबर तक चलेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही