Ranchi : झारखंड के नये मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में तीन प्रस्ताव पर मुहर लगी है. 5 और 6 फरवरी को विधानसभा का सत्र आहूत किया गया है. जिसमें सरकार बहुमत साबित करेगी. वहीं पूर्व निर्धारित 9 फरवरी से 29 फरवरी के बजट सत्र को विलोपित (रद्द) करने का निर्णय लिया गया. साथ ही राजीव रंजन को फिर से एडवोकेट जनरल नियुक्त करने के प्रस्ताव की स्वीकृति दी गयी. [wpse_comments_template]
नये सीएम चंपई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न, तीन प्रस्ताव पर लगी मुहर
Last Updated: Feb 02, 2024 12:00 AM (IST)