Search

 
 
 

कैबिनेट की बैठक : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पीएम ने मंत्रियों से फीडबैक लिया, राजनाथ ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा

 
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कैबिनेट की मीटिंग में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर पीएम मोदी के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा. New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय मंत्रियों से पूछा कि अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जनता में क्या संदेश गया है? खबरों के अनुसार इस क्रम में सभी मंत्रियों ने पीएम मोदी को अपना फीडबैक दिया. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कैबिनेट की मीटिंग में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर पीएम मोदी के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश भर में हर जगह पर जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे थे

जानकारी के अनुसार मंत्रियों ने खड़े होकर और ताली बजाकर उनका समर्थन किया. सूत्रों के अनुसार बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के फैसले पर भी केंद्रीय मंत्रियों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया.  अयोध्या में 500 साल की लंबी लड़ाई के बाद राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की गयी पूरे देश ने दीवाली मनाई गयी. पूरे विधि विधान के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई. देश भर में हर जगह पर जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे थे.

मंगलवार को 5 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किये

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या में रामभक्तों को जनसैलान उमड़ा, सोमवार, 22 जनवरी को आधी रात से ही दर्शन के लिए श्रद्धालु जुटने लगे थे. मंगलवार को पांच लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान राम के बाल स्वरूप का दर्शन किये. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही