Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद आज होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित

Ranchi :  सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है. जगरनाथ महतो के निधन इस खबर के बाद  आज होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गयी है. इस बाबत में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने सूचना जारी कर दी है. (पढ़ें, Breaking">https://lagatar.in/breaking-jharkhands-education-minister-jagannath-mahato-died-during-treatment-in-chennai/">Breaking

: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान निधन, सीएम ने शोक जताया)

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जगरनाथ महतो के निधन शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि आज हम सभी ने अपना अभिभावक, झारखंड ने एक आंदोलनकारी और राज्य की जनता ने एक लोकप्रिय नेता खो दिया. उन्होंने एक अभिभावक के रूप में हमेशा मुझे मार्गदर्शन दिया. कोरोना काल में उनके कार्य कुशलता ने हम सभी को प्रोत्साहित किया. खुद कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और लड़ाई लड़ते रहे. आज भले ही वे मौत से हार गये लेकिन टाइगर हमेशा जिंदा था जिन्दा रहेगा अपने कर्मो से. झारखंड आंदोलनमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी, राज्य की जनता की सेवा के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहते थे! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार और समर्थकों को दुःख सहन करने की शक्ति दे. अलविदा जगरनाथ दा. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjps-43rd-foundation-day-celebrations-today-nadda-inaugurated-the-program-by-hoisting-the-partys-flag/">भाजपा

का 43 वां स्थापना दिवस समारोह आज, नड्डा ने पार्टी का झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

 जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी : बाबूलाल

भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी ने भी जगरनाथ महतो के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है. लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है. राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं. ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏 ॐ शांति ॐ शांति. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/approval-to-take-out-shobha-yatra-in-delhis-jahangirpuri-police-alert-in-west-bengal-deployment-of-large-number-of-police-forces/">दिल्ली

के जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा निकालने को मंजूरी, पश्चिम बंगाल में पुलिस अलर्ट, भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही