Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एकता व अनुशासन का उदाहरण पेश करें कैडेट्स: कर्नल हरमीत

Advertisement
Advertisement
22 झारखंड एनसीसी बटालियन का चौथा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ शिविर में होगा हजारीबाग एनसीसी ग्रुप की थल सेना कैंप टीम का चयन झारखंड के 13 जिलों के एनसीसी कैडेट्स हैं थल सेना कैंप के प्रतिभागी 13 जिलों के 150 एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू प्रतियोगिता के जरिए सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स का होगा चयन प्रशिक्षण व पढ़ाई एनसीसी परीक्षा में करेगी मार्गदर्शन Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में 22 झारखंड बटालियन का चौथा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो गया. यह 10 दिनों तक चलेगा. इसमें 500 कैडेट्स भाग ले रहे हैं. शिविर में थल सेना कैंप के लिए हजारीबाग एनसीसी ग्रुप की टीम का चयन होगा, जिसके लिए झारखंड के 13 जिलों के 150 एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है. थल सेना कैंप के लिए आए कैडेट्स 22 झारखंड बटालियन के अलावा 45 झारखंड बटालियन और 36 झारखंड बटालियन के हैं. इनके बीच इंटर बटालियन प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिनके माध्यम से सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स का चयन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-patients-do-not-get-the-facility-of-investigation-at-night-2-news/">हजारीबाग

: रात में मरीजों को नहीं मिलती है जांच की सुविधा समेत 2 खबरें

प्रतियोगिता के जज के लिए टीम का गठन

प्रतियोगिता के जज के लिए एक टीम का गठन किया गया है, जिसमें 22 झारखंड बटालियन के कमान अधिकारी, 45 झारखंड बटालियन के कमान अधिकारी, 22 झारखंड बटालियन के प्रशासनिक पदाधिकारी तथा तमाम बटालियन के परमानेंट इंस्ट्रक्टर्स शामिल हैं. शुक्रवार सुबह 22 झारखंड बटालियन के कमान ऑफिसर सह कैंप कमांडेंट कर्नल हरमीत सिंह ने कैडेट्स के समक्ष शिविर का ओपनिंग भाषण दिया. उन्होंने कहा कि कैडेट्स को एकता और अनुशासन का उदाहरण पेश करना चाहिए. यह उनके जीवन के साथ-साथ व्यवहार में इस प्रकार से दिखना चाहिए कि दूसरे उससे प्रेरित हो सकें. कर्नल सिंह ने कैंप के नियम और कार्यप्रणाली के बारे में कैडेट्स को विस्तार से बताते हुए कहा कि इस कैंप का प्रशिक्षण व पढ़ाई एनसीसी की ए, बी व सी की परीक्षा के लिए मार्गदर्शन का काम करेगी. उन्होंने सभी कैडेट से इस पर खास ध्यान देने की अपील की. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-rural-sp-naushad-alam-and-indrajit-mahtha-promoted-to-dig-rank/">रांची

के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम सीनियर सेलेक्शन ग्रेड और इंद्रजीत महथा DIG रैंक में प्रोन्नत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ncc-2_533-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

मौके पर एनसीसी के अधिकारी रहे मौजूद

इससे पहले 22 झारखंड बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एंटोनी हेनरी ने कैंप कमांडेंट सह कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरमीत सिंह को शिविर में उपस्थिति की रिपोर्ट दी. इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. एसके पांडेय, थर्ड आफिसर आरडी गोस्वामी, सुभाष तिवारी, एसके जैन, गिरीश रजक, एसएम जगदीश सिंह, सूबेदार पंकज कुमार, सूबेदार संजय एक्का आदि उपस्थित रहे. दूसरी खबर

शारीरिक शिक्षकों ने पद सृजन को ले सौंपा ज्ञापन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/phisical-teacher_156-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> Hazaribagh:  झारखंड शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित शिक्षक संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों वर सदस्यों ने शुक्रवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को बताया. इस संबंध में विधायक को ज्ञापन भी सौंपा गया. ज्ञापन में राज्य के सभी स्तर के विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा विषय के पद सृजन की स्वीकृति की मांग सरकार व विभाग के स्तर पर उठाने का आग्रह किया गया. विधायक ने सरकारी स्तर पर उनकी मांगों को रखने का आश्वासन दिया. मौके पर संघ के संरक्षक आदित्य कुमार, अध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष गुलशन कुमार, सचिव युवराज सिंह, अंशु राज, अमरदीप कुमार साव, सुमन राज मेहता, संजय कुमार यादव, प्रमोद कुमार, हरीश उरांव, लालमणि प्रसाद दांगी, वासुदेव कुमार, सुजीत कुमार व विनोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही