Search

निरसा में बाबूलाल मरांडी के जन्म दिन पर कटे केक

Nirsa : राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का 64 वां जन्म दिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में तालडांगा आवासीय कालोनी स्थित क्लब में केक काटकर व 64 दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक व लड्डू खिलाकर बाबूलाल मरांडी की लंबी आयु की कामना की. मीडिया से बातचीत में विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि बाबूलाल जी जिस तरह मुखर होकर राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम कर रहे हैं, उनकी लंबी आयु की कामना करती हूं मौके पर नगर अध्यक्ष डबलू बाउरी , भूपेंद्र सिंह , जे.के सिंह, बांपी चक्रवर्ती, बापी सेनगुप्ता , पप्पू सिंह,  गुड्डू सिंह, रंजीत मोदी, प्रकाश महता,  मदन शर्मा, संतोष सिंह, कुमार सत्यम, अभिमन्यु कुमार, मिथलेश साव आदि मौजूद थे.

 बलियापुर में मनाया प्रथम मुख्यमंत्री का जन्मदिन

[caption id="attachment_219431" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/balia-300x139.jpeg"

alt="" width="300" height="139" /> बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन मनाते भाजपा कार्यकर्ता[/caption] Sindri : सिंदरी विधायक इन्द्रजीत महतो की पत्नी, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती तारा देवी के निर्देश पर 11 जनवरी को विधायक कार्यालय बलियापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन मनाया गया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, धनबाद ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश बाउरी, संतलाल प्रमाणिक, बलियापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी, सिंदरी नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक, राकेश तिवारी, उत्तम चौबे, मुक्तेश्वर महतो, गुप्तेश्वर साव, प्रेम कुमार बाउरी, अशोक महतो, मिंटू साव, धर्मेंद्र महतो, मोहित मिश्रा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/jmm-celebrates-gurujis-78th-birthday-in-nirsa/">निरसा

में झामुमो ने गुरुजी का 78 वां जन्म दिन मनाया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//