Kolkata : शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार बैकफुट पर है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग पैनल द्वारा की गयी स्कूल शिक्षक भर्ती कैंसल कर दी है. खबर है कि हाईकोर्ट ने 2016 का पूरा जॉब पैनल रद्द कर दिया है. लगभग 24 हजार नौकरियां खत्म कर दी गयी हैं. इस भर्ती में 5 से 15 लाख रुपये की घूस लेने तक के आरोप हैं. कोर्ट ने प्रशासन को अगले 15 दिनों में नयी नियुक्तियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है . एक अपवाद सोमा दास के मामले में अदालत द्वारा उल्लेख किया गया है जो कैंसर से पीड़ित हैं , उनकी नौकरी सुरक्षित रहेगी.
सीबीआई को जांच करने तथा तीन महीनों में एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश
न्यायमूर्ति देबांग्शु बसाक और न्यायमूर्ति मोहम्मद शब्बार राशिदी की खंडपीठ ने सीबीआई को नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में और जांच करने तथा तीन महीनों में एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया, उल्लेखनीय है कि 24,640 रिक्त पदों के लिए 23 लाख से अधिक अभ्यथिर्यों ने 2016 एसएलएसटी परीक्षा दी थी.Calcutta High Court declares the entire panel of 2016 SSC recruitment, null and void. All appointments from 9th to 12th and groups C and D where irregularities were found have also been declared null and void.
The court has instructed the administration to take action on fresh… pic.twitter.com/WLCXjsfAlu">https://t.co/WLCXjsfAlu">pic.twitter.com/WLCXjsfAlu
— ANI (@ANI) April">https://twitter.com/ANI/status/1782282073723814020?ref_src=twsrc%5Etfw">April
22, 2024
Leave a Comment