Kolkata : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें अदालत से अपने पहले के आदेश को वापस लेने का आग्रह किया गया था. इस आदेश में कहा गया था कि सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी जांच एजेंसियां शिक्षक भर्ती घोटाले में अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर सकती हैं. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
घोटाले के आरोपी कुंतल घोष पर भी जुर्माना लगाया
न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा ने याचिका खारिज करते हुए अभिषेक बनर्जी पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और इतनी ही राशि का जुर्माना घोटाले के आरोपी कुंतल घोष पर भी लगाया.बता दें कि कुंतल घोष पश्चिम बंगाल के सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में भर्तियों में कथित अनिमियतता को लेकर सीबीआई की हिरासत में हैं. कलकत्ता उच्च न्यायालय का पिछला आदेश वापस लेने का आग्रह करने वाली याचिका के खारिज होने के बाद सीबीआई और ईडी चाहें तो अभिषेक बनर्जी से शिक्षक भर्ती घोटाले में पूछताछ कर सकती हैं.TMC National General Secretary Abhishek Banerjee to move the Supreme Court challenging the Calcutta High Court order allowing central agencies ED & CBI to question him in the Kuntal Ghosh letter case
(file photo) pic.twitter.com/5qLT0v5Jje">https://t.co/5qLT0v5Jje">pic.twitter.com/5qLT0v5Jje
— ANI (@ANI) May">https://twitter.com/ANI/status/1659091285939048449?ref_src=twsrc%5Etfw">May
18, 2023
Leave a Comment