Kolkata : Calcutta हाई कोर्ट द्वारा रामनवमी के दौरान हावड़ा, हुगली और डालखोला में हुई हिंसा के मामले में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को जांच के आदेश दिये जाने की सूचना है. खबरों के अनुसार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य की पुलिस को दो सप्ताह के अंदर जांच से संबंधित दस्तावेज एनआईए को सौंपने का आदेश दिया है.
">https://lagatar.in/category/desh-videsh/"> नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें शुभेंदु अधिकारी ने जनहित याचिका दायर की थी
भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने जनहित याचिका दायर कर पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा की NIA जांच की मांग की थी. जान लें कि हिंसा की शुरुआत हावड़ा के शिबपुर में हुई थी. यहां दो समुदायों में झड़प हो गयी.पत्थरबाजी की गयी. कई वाहन और दुकानें फूंक दी गयी. पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. लोग यहां छतों से पत्थर फेंकते नजर आये.
पुलिस अधीक्षक समेत कई लोग घायल हुए थे
डालखोला (उत्तर दिनाजपुर जिले) के मुस्लिम बहुल क्षेत्र इस्लामपुर में रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी. यहां पुलिस अधीक्षक समेत कई लोग घायल हुए थे. पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली. हिंसा में यहां एक युवक की मौत हो गयी. कई पुलिसवाले घायल हो गये थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment