20 व 15 सूत्री संघ की संयुक्त बैठक में गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लोकतंत्र को बचाना गठबंधन के लोगों का कर्तव्य : शशि मोहन Hazaribagh: 20 व 15 सूत्री संघ के सयुंक्त तत्वावधान में जिला परिसदन में बैठक का आयोजन किया गया. अध्यक्षता दारू प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष सह संघ के संयोजक शशि मोहन सिंह ने की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं को लेकर हमें जनता के बीच जाना है. केंद्र की भाजपा सरकार देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ कर लोकतंत्र को खतरे में ले आई है. उसे बचाना गठबंधन के लोगों का कर्तव्य बनता है. इस दौरान संकल्प लिया गया कि हजारीबाग लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाया जाएगा. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-jpsc-exam-remained-malpractice-free-dc-inspected/">गढ़वा
: कदाचार मुक्त रहा जेपीएससी परीक्षा, डीसी ने किया निरीक्षण
पेपर लीक मामले पर भाजपा का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग
: कदाचार मुक्त रहा जेपीएससी परीक्षा, डीसी ने किया निरीक्षण
समन्वय बना कर लोकसभा चुनाव में उतरना होगा : अकेला
मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर तैयार रहें. उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचना होगा. केंद्र में जब से भाजपानीत सरकार आई, मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का ग्राफ बढ़ा है. इसे जनता को बताना होगा. वहीं, विशिष्ट अतिथि बरही विधायक उमाशंकर शंकर अकेला ने कहा कि महागठबंधन के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को आपस में समन्वय बना कर आगामी लोकसभा के चुनाव में उतरना होगा. इसे भी पढ़ें-JPSC">https://lagatar.in/bjps-protest-on-jpsc-paper-leak-case-demand-for-cbi-inquiry/">JPSCपेपर लीक मामले पर भाजपा का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग
Leave a Comment