Search

 
 
 

हजारीबाग लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का आह्वान

 
20 व 15 सूत्री संघ की संयुक्त बैठक में गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लोकतंत्र को बचाना गठबंधन के लोगों का कर्तव्य : शशि मोहन Hazaribagh:  20 व 15 सूत्री संघ के सयुंक्त तत्वावधान में जिला परिसदन में बैठक का आयोजन किया गया. अध्यक्षता दारू प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष सह संघ के संयोजक शशि मोहन सिंह ने की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं को लेकर हमें जनता के बीच जाना है. केंद्र की भाजपा सरकार देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ कर लोकतंत्र को खतरे में ले आई है. उसे बचाना गठबंधन के लोगों का कर्तव्य बनता है. इस दौरान संकल्प लिया गया कि हजारीबाग लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाया जाएगा. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-jpsc-exam-remained-malpractice-free-dc-inspected/">गढ़वा

: कदाचार मुक्त रहा जेपीएससी परीक्षा, डीसी ने किया निरीक्षण

समन्वय बना कर लोकसभा चुनाव में उतरना होगा : अकेला

मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर तैयार रहें. उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचना होगा. केंद्र में जब से भाजपानीत सरकार आई, मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का ग्राफ बढ़ा है. इसे जनता को बताना होगा. वहीं, विशिष्ट अतिथि बरही विधायक उमाशंकर शंकर अकेला ने कहा कि महागठबंधन के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को आपस में समन्वय बना कर आगामी लोकसभा के चुनाव में उतरना होगा. इसे भी पढ़ें-JPSC">https://lagatar.in/bjps-protest-on-jpsc-paper-leak-case-demand-for-cbi-inquiry/">JPSC

पेपर लीक मामले पर भाजपा का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं : शैलेंद्र

उन्होंने कहा कि पिछली बार हम सब ने मिलकर हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ा था और झारखंड में गठबंधन की सरकार बनाई. उसी तर्ज पर चट्टानी एकता का चट्टानी परिचय देते हुए आगामी लोकसभा का चुनाव जीत कर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है. वहीं, झामुमो के केंद्रीय सचिव सह जिला संयोजक संजीव बेदिया ने कहा कि इस बार हजारीबाग लोकसभा में झामुमो पूरे दम-खम के साथ कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. बैठक में जिला 20 सूत्री सदस्य अजय गुप्ता, साजिद हुसैन, 15 सूत्री सदस्य निसार खान, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष संजय कुमार यादव, राजीव कुमार मेहता, मनोहर राम, अर्जुन राम, प्रदीप मंडल, मो. तब्बसुम, प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष कैलाश पति देव, अजीत कुमार सिंह, मो. मोइनुद्दीन, छोटे लाल बेसरा, विकास यादव, गौतम मेहता, नरसिंह प्रजापति, लाल मोहन रविदास, प्रखंड 20 सूत्री सदस्य बाबर अंसारी, विशेश्वर स्वर्णकार, जयप्रकाश यादव, अब्दुल मन्नान वारसी, दीपक गुप्ता, संजय यादव सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही