Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में 7546028221 पर कॉल कर बुलाएं मोबाइल वैक्सीनेशन वैन और घर के पास लगवाएं टीका

Advertisement
Advertisement
  • स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने हरी झंडी दिखा शुरू दो मोबाइल वैक्सीनेशन वैन रवाना किया
  • 45+ और 18+ वाले लोग ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवा ले सकते हैं टीका

Ranchi : कोविड-19 टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार और प्रशासन लगातार प्रयास कर रहे हैं. हर दिन 45+ टीकाकरण के 49 केंद्रों के साथ ही 18+ टीकाकरण के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है. इसी के तहत शुक्रवार को झारखंड सरकार के विशेष मोबाइल वैक्सीनेशन टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दो मोबाइल वैक्सीनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर जवाहर नगर क्लब परिसर से रवाना किया.

कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क कर लिया जा सकता है मोबाइल वैक्सीनेशन का लाभ

कोविड-19 मोबाइल वैक्सीनेशन वैन द्वारा टीकाकरण के लिए कंट्रोल रूम नंबर 7546028221 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके लिए पर अनिवार्य है कि किसी भी जगह पर 20 लोग होंगे, तभी उस जगह पर मोबाइल वैक्सीनेशन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें - यास’">https://lagatar.in/yas-was-just-an-excuse-illegal-sand-quarrying-is-the-real-reason-for-the-collapse-of-the-kanchi-bridge/76672/">‘यास’

तो सिर्फ बहाना था, कांची पुल ढहने की असली वजह है ‘अवैध बालू उत्खनन’!

जन-जन के द्वार तक पहुंचकर वैक्सीनेशन किया जा सकेगा – स्वास्थ्य मंत्री

अभियान की शुरुआत पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा. अब जन-जन के द्वार तक पहुंचकर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा सकेगा. कोविड-19 विभीषिका के विरुद्ध यह शंखनाद है. जैसे-जैसे राज्य सरकार को वैक्सीन मिल रही है, तेज गति से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें - पंकज">https://lagatar.in/pankaj-mishra-said-babulal-marandi-nishikant-dubey-and-sunil-tiwari-threaten-their-lives/76338/">पंकज

मिश्रा ने कहा- बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दुबे और सुनील तिवारी से उन्हें जान का खतरा (देखें Video)

45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को दी जाएगी प्राथमिकता

मोबाइल वैक्सीनेशन से 45 वर्ष से अधिक और 18- 45 वर्ष की उम्र वाले लोगों का टीकाकरण किया जाएगा. इसके लिए ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था होगी. पर इस वैन के जरिये 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाने की बात कही गई है. इस अवसर पर मुख्य रूप से विकास आयुक्त अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, राज्य टीकाकरण के नोडल पदाधिकारी डोडे अंजनेयुलू, डीसी छवि रंजन, उप विकास आयुक्त विशाल सागर, एसी नक्सल रांची रामवृक्ष महतो, सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही