Search

 
 
 

भाकपा माले प्रत्याशी विनोद सिंह को विजयी बनाने का आह्वान

 
Barkatha: कोडरमा लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह झामुमो नेता जानकी प्रसाद यादव ने बरकट्ठा स्थित आवासीय कार्यालय में बैठक की. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सलैया गोपाल प्रसाद ने जबकि संचालन पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव ने किया. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष झारखंड राज्य आवास बोर्ड सह पूर्व विधायक बरकट्ठा जानकी प्रसाद यादव सम्मिलित हुए. उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी 20 मई को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कॉमरेड विनोद कुमार सिंह के चुनाव चिन्ह झंडे में तीन तारा पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनायें. विजयी बनाकर संसद भवन भेजें, ताकि गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी सहित सभी वर्गों की आवाज संसद तक पहुंच सके. साथ ही साथ कोडरमा लोकसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर लाया जा सके. मौके पर माले के जिला सचिव पाचु राणा, प्रखंड सचिव शेर मोहम्मद, मौलबी रमजान अंसारी, दर्शन सोनी, डब्लू खान, इबरार खान, अनंत कुमार पाण्डेय, शम्भू यादव, दीपक यादव, लक्षण साव समेत कई माले कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/before-voting-of-lok-sabha-elections-chaibasa-police-foiled-naxalite-conspiracy-ied-recovered/">लोकसभा

चुनाव की वोटिंग से पहले चाईबासा पुलिस ने नाकाम की नक्सलियों की साजिश, आईईडी बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही