Search

 
 
 

जिंदल स्टील प्लांट पतरातू में लगा कैंप, 77 लोगों ने किया रक्तदान

 
Ranchi : रिम्स ब्लड बैंक और झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन जिंदल स्टील प्लांट पतरातू के ऑफिसर्स क्लब में किया गया. 77 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया. मौके पर जिंदल स्टील प्लांट के हेड आरके अजमेरिया ने कहा कि रक्तदान से न सिर्फ जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह समाज सेवा से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. मौके पर रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति आगे आने की अपील की गयी.
  1. रक्तदान शिविर में इनकी रही भूमिका

इस रक्तदान शिविर में जिंदल कम्युनिटी कॉलेज के टीचर, विद्यार्थी, जिंदल स्टील प्लांट के कर्मचारी और अधिकारियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जिंदल प्लांट की डॉ मंजू मिश्रा, सीएसआर हेड रवि निवास, सुरेंद्र सिंह, रिम्स के डॉ चंद्र भूषण, डॉ दीपांशु सिंह, कृष्ण लाल, प्रसेन प्रसाद और रत्नेश कुमार की अहम भूमिका रही. इसे भी पढ़ें – 7">https://lagatar.in/zero-reservation-for-backward-in-7-districts-matter-raised-in-the-house/">7

जिलों में पिछड़े को आरक्षण शून्य, सदन में भी उठा मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही