Search

 
 
 

लातेहार: राशन कार्ड बनाने को लेकर शिविर का आयोजन

 
Latehar: बालूमाथ प्रखंड के मुरपा एवं भागेया पंचायत में शुक्रवार को ग्रीन राशन कार्ड बनाने को लेकर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुरपा पंचायत के मुखिया अजय टाना भगत ने बताया कि सरकार की यह एक महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है. खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा पंचायत और गांव में छुटे हुए वैसे लाभुक जिन्हें राशन की आवश्यकता है और योग्य हैं, उनके लिए यह विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. इस शिविर में ग्रामीण अपने आवेदन को जमा कर रहे हैं. इसके बाद सभी आवेदनों का जांच उपरांत योग्य लाभुकों का राशन कार्ड निर्गत किया जाएगा. कई ग्रामीण आयुष्मान कार्ड, राशन में नाम सुधारने एवं जोड़ने को लेकर अपना आवेदन जमा किया है. मौके पर भागेया मुखिया, प्रखंड नाजिर सुमित सिन्हा, आशीष रंजन, एमपीडब्ल्यू दीपांशु गुप्ता व अरुण शर्मा सहित कई लोंग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - बारिश">https://lagatar.in/kharge-targets-modi-government-over-roof-collapse-of-delhi-airport-terminal-1-due-to-rain/">बारिश

के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिरने पर खरगे ने  मोदी सरकार को निशाने पर लिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही