Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरामया अस्पताल में लगा कैंप, 100 गरीबों का हुआ मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन

  • मुफ्त लेंस, दवाएं व चश्मा मुहैया कराये गये
Ranchi : राजधानी में कोकर स्थित निरामया अस्पताल में लायंस क्लब ईस्ट की ओर से लगाये गये शिविर में 100 से अधिक गरीब मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया. लायन रतन कुमार अग्रवाल व डॉक्टरों की टीम के नेतृत्व में लगाये गये इस कैंप में मरीजों को मुफ्त भोजन, नाश्ता के साथ ठहरने की व्यवस्था की गयी. दिन-रात डॉक्टरों व अस्पताल कर्मियों की मदद से तीन दिनों तक सिल्ली, रांची व आसपास के इलाके से आये गरीब महिला- पुरुषों का इलाज के साथ मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन किया गया. इन्हें मुफ्त लेंस, दवाएं व चश्मा मुहैया कराये गये. बताया गया कि गत रविवार को सिल्ली में निशुल्क जांच शिविर लगाया गया था. मरीजों को चिह्नित कर निरामया अस्पताल लाकर मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन किया गया. फिर उन्हें अपने गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गयी.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/67-2.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" />
इसे भी पढ़ें – पलामू">https://lagatar.in/palamu-section-144-imposed-after-clash-internet-service-stopped-dc-sp-doing-camp/">पलामू

: झड़प के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद, डीसी-एसपी कर रहे कैंप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही